भूपेंद्र सिंह हुड्डा (जन्म 15 सितंबर 1947) भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के एक नेता हैं। वे मार्च 2005 से अक्टूबर 2014 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। अक्टूबर 2009 में काँग्रेस के दोबारा जीतने पर उन्होनें दूसरी पारी की शुरुआत की जो कि हरियाणा के इतिहास में 1972 के बाद पहली बार था।
2014 के हरियाणा विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद 19 अक्टूबर 2014 को उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया।
उनके पिता रणवीर सिंह हुड्डा भारत की संविधान सभा के सदस्य रहे।
राजनीतिक सफर
भूपेंद्र सिंह हुड्डा लगातार चार बार 1991, 1996, 1998, 2004 में लोकसभा के सदस्य बने। इसके साथ ही वह साल 2002-2004 तक हरियाणा विधानसभा में लीडर ऑफ अपोजिशन भी रह चुके हैं। वर्ष 1996 से 2001 तक वह हरियाणा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हुड्डा ने लगातार तीन लोकसभा चुनाव हरियाणा के पूर्व सीएम और ( पूर्व उप प्रधानमंत्री) रहे चौधरी देवी लाल को हरा कर जीता था।
तीसरी पीढ़ी भी राजनीति में
दीपेंद्र के दादाजी रणबीर सिंह हुड्डा एक फ्रीडम फाइटर थे। देश आजाद होने के बाद पंजाब सरकार में ये मंत्री भी रहे। इनके बाद पिता भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के सांपला सीट से चुनाव जीतकर 2 बार सीएम बने। इसी राजनीति की विरासत को दीपेंद्र हुड्डा ने अब तक संभाले रखा है। दीपेंद्र फिलहाल रोहतक लोकसभा सीट से सांसद हैं। राहुल गांधी के खास दोस्तों में दीपेंद्र की गिनती होती है। दीपेंद्र ने एमडीयू से बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी किया। इसके बाद वह मास्टर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन करने यूएसए चले गए, जहां उन्होंने इंडियाना यूनिवर्सिटी में अपनी पढ़ाई पूरी की।
दिग्गज जाट नेता की बेटी से हुई है दीपेंद्र की शादी
दीपेंद्र हुड्डा की शादी श्वेता मिर्धा से हुई है। श्वेता राजस्थान के दिग्गज जाट नेता और 5 बार सांसद रहे नाथूराम मिर्धा की पोती हैं। अमेरिका से पढ़ाई करने वाली श्वेता ने कई इंटरनेशनल कंपनियों के लिए काम किया है। इनमें इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन, इंडिया बुल्स और रॉबर्ट हाफ इंटरनेशनल जैसी कंपनियां शामिल हैं।
विवाद
मानेसर जमीन घोटाले के कारण पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा विवादों में रहे हैं, उन पर यह आरोप है कि उन्होंने अपने शासन काल के दौरान 900 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर के बड़े बिल्डरों को कौड़ियों के भाव में बेचा था।
हरियाणा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के साथ कहासुनी होने के कारण कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड बनने के बाद पुरस्कार राशि को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। हुड्डा ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि "उनकी कोई बेटी नहीं है जिससे वह बेटियों की अहमियत की समझ सके।" जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे लिए पूरा हरियाणा परिवार है, लेकिन मैैं हैरान इस बात पर हूं कि जिन्होंने दस साल तक बेटियों को कोख में मरने दिया, वह बेटियों की चिंता करने का ढकोसला क्यों कर रहे हैैं।
रोचक जानकारियाँ
o क्या भूपेंद्र सिंह हुड्डा धूम्रपान करते हैं ?: नहीं
o क्या भूपेंद्र सिंह हुड्डा शराब पीते हैं ?: नहीं
o उनका जन्म स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रणबीर सिंह व हर देवी के घर हुआ।
o देश आजाद होने के बाद उनके पिता पंजाब सरकार में मंत्री भी रहे थे।
o वह पूर्ण रूप से अपने राज्य और उनके नागरिकों के विकास के लिए समर्पित रहते हैं, जिसके चलते उनके प्रशसंकों द्वारा उन्हें भूमि पुत्र नाम से संबोधित किया जाने लगा।
o वर्ष 1972 में, उन्होंने राजनीति में प्रदार्पण किया।
o अपने राजनीतिक करियर के शुरुआती दिनों में वह किलोई, हरियाणा के ब्लॉक कांग्रेस समिति के अध्यक्ष बने।
o उन्होंने यूएसएसआर में विश्व युवा समारोह, चीन में विश्व संसदीय सम्मेलन, यूएसएसआर में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, जापान और दक्षिण कोरिया में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि के रूप में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में प्रतिभाग लिया है।
o उन्हें टेनिस खेलना बहुत पसंद है